विलंब विवाह योग शान्ति पूजा अनुष्ठान
विलंब विवाह योग शान्ति पूजा अनुष्ठान करना तब जरुरी हो जाता है जब हमारे जन्म कुंडली में विवाह विलम्ब होने का योग बना रहता है। इसके सिवा भी तब जरुरी होता है जब हम या हमारे बच्चे विवाह योग्य हो जाते हैं लेकिन सम्बन्ध कहीं ठीक से बैठता ही नहीं। कहा जाता है कि यह दोष पूर्ण योग बनने पर एक तो सम्बन्ध आते ही नहीं रहते हैं अगर आ भी जाय तो काम बनता ही नहीं रहता है। विवाह जनित शुभ कार्यों में बारम्बार बाधा उपजने से हम काफी दुःखी हो जाते हैं और हमारे मान-सम्मान का भी हानि होता रहता है। मैं आपको बतादूँ कि हर समय, हर जगह यह जरुरी नहीं होता है कि दोष पूर्ण योग जन्म कुंडली में बन जाने से ही इस प्रकार का बाधा उपजने लगे। सुयोग्य वर कन्या न मिलने के साथ-साथ ऐसे शुभ कार्यों में वाधा आने के कई और भी कारण हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार जन्म कुंडली को विशेष विश्लेषण कर विलम्ब विवाह योग तथा विवाह भंग योग के कारण को सही से जानकर, विलम्ब विवाह योग शान्ति पूजा अनुष्ठान को करावें। विलम्ब विवाह योग शान्ति पूजा अनुष्ठान को सही से करने या करवाने से ऐसे शुभ कार्यों में आने वाले बाधा का काफी हद तक कम जाता है। विशेष जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।