अखंड रामायण पूजा अनुष्ठान
अखंड राम चरित मानस का पाठ के विषय में प्रायः हर किसी को पता रहता है। कितने लोग श्री राम चरित मानस का पाठ मास परायण के रूप में करते हैं। कितने लोग श्री राम चरित मानस का पाठ नव परायण के रूप में करते हैं, कितने लोग आठ याम यानि (२४ घंटा) अखंड परायण के रूप में करते हैं, तो कितने लोग श्री राम चरित मानस का कुछ न कुछ अंश का पाठ रोज किया करते हैं। अखंड श्री राम चरित मानस का पाठ विशेष पूजन अनुष्ठानों के साथ करने से विशेष फल दाई तथा मनोकामना को सिद्ध करने वाला माना जाता है। अखंड कोई भी देव जनित कार्य करने से हमें विशेष फल प्राप्त होता है। इस कलिकाल में भगवत भजन, नाम संकीर्तन तथा मानस का पाठ कितना कारगर होता है ये कहने की चीज नहीं है बल्कि कितने सारे लोग इसे आजमाकर और करके प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किये है। अखंड रामायण पूजा अनुष्ठान आज के दौर में राम बाण औषधि की तरह कई प्रकार के संकटों से हमें मुक्त करता है। श्री राम चरित का सदा गायन करने से कई प्रकार के बाधाओं का नाश होता है। माना जाता है कि श्रद्धा भक्ति के साथ श्री राम चरित मानस का पाठ गायन करने से कई कामनाओं की सिद्धि होती है तथा प्रभु कृपा के साथ-साथ प्रभु की भक्ति भी हम सहजता से प्राप्त हो जाती है। विशेष जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।